मांझी: दाउदपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई
Manjhi, Saran | May 14, 2026 छपरा सिवान एनएच 531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एकम ले जाया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत एकमा एवं दो अन्य व्यक्ति की मौत छपरा मेंहो गई