दरभंगा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर ने सीएम रमेश की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भाग लिया। इससे पूर्व रेल भवन स्थित मंत्रालय कक्ष में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद डा ठाकुर ने औपचारिक मुलाकात कर कई बातों पर चर्चा की। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे दी।