बैराड़: पचीपुरा के पास चलते ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला, मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बैराड थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6:15 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पचीपुरा गांव के पास सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। खास बात यह रही कि ट्रक चालक को काफी देर तक आग लगने की जानकारी ही नहीं लग सकी। इसी दौरान पोहरी से बैराड की ओर जा रहे तहसीलदार अजय परसेडीया की नजर जलते ट्रक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने वाहन को ट्रक के आगे लगाकर चालक को रुकवाया।