लोहरदगा: योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, बैंक प्रबंधकों को दिए निर्देश
समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बुधवार शाम 3:30 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा योजना के लक्ष्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।