लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर, इंटक अध्यक्ष आलोक साहू ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से सड़क निर्माण पर चर्चा की
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर मंगलवार शाम 5 बजे इंटक के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन से फोन पर वार्ता की। उन्होंने आग्रह किया कि धुर्वा मोड़ से पाखर होते हुए सांगोडीह और मक्का तक कुल 16.5 किलोमीटर सड़क को आरईओ विभाग से पथ निर्माण विभाग को जल्द से जल्द हस्तांतरित किया जाए।