लोहरदगा: बरवाटोली में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव का जनता दरबार, सैकड़ों लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
लोहरदगा के बरवाटोली स्थित कार्यालय परिसर में पूर्व वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आयोजित जनता दरबार में भारी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।