राजगढ़: लंबोर बड़ी गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से कालाना टिब्बा के युवक की हुई मौत, चालक के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 16, 2026 बताया कि कालाना टिब्बा निवासी भलेसिंह मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई सुनील कुमार उम्र 29 जो कि 15 जून को लंबोर बड़ी गांव गया हुआ था। शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच वह लंबोर सरकारी स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान राजगढ़ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।