इटावा: चौबिया इलाके के नगला पाय में चोरों ने सुने घर को निशाना बनाकर ₹10 लाख के सोने के जेवरात उड़ाए, पुलिस जुटी
Etawah, Etawah | Sep 9, 2025 चौबिया के ग्राम नगला पाय में सूने मकान को निशाना बनाकर चोर नगदी सहित करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी ज्योति अपने मायके गई हुई थी, मंगलवार सुबह 11 बजे लौटने पर घर के सामान बिखरा देख होश उड़ गए। लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहाैल है। सूचना पर उपनिरीक्षक ने जांच पड़ताल के बाद तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।