बलौदाबाज़ार: जिले में मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, कुर्बानी, भाईचारे और अमन की दुआओं के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व
बलौदाबाजार-भाटापारा समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह देखने को मिला। नए परिधानों में सजे लोग मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे, जहां विशेष नमाज अदा की गई।नमाज के दौरान लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, तरक्की, भाईचारे और खुशहाली की दुआ म