झांसी: कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में आम आदमी पार्टी ने चलाया सफाई अभियान
Jhansi, Jhansi | Nov 30, 2024 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को चलाए जाने वाले सार्वजनिक स्थल सफाई अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई व धुलाई की।