बलरामपुर: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने बैठक में सफाई कर्मचारी नेताओं से समस्याओं पर की चर्चा
नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष ,अधिशाषी अधिकारी सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई ।आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू एंव अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य के साथ सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ समस्याओं पर चर्चा कर कहा एक माह के भीतर निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा।