जबेरा नोहटा थाना अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर चिरईचोंच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार गुरुवार की रात्रि 8 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया जिससे बाइक में आग लग गई।व बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।नोहटा पुलिस में घटना स्थल पहुंचकर जांच प्रारंभ की। शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।