कस्बा पाली स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास गुरुवार रात्रि के समय अज्ञात बोलेरो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार एक युवक एवं पीछे बैठी हुई महिला घायल हो गई। तो वहीं कार में बैठा हुआ एक व्यक्ति भी घायल हो गया। बहरहाल लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।