पन्ना: मंडला घाटी में देर रात तक लगा रहा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
Panna, Panna | Jun 18, 2026 अमानगंज/पन्ना। पन्ना-छतरपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित मंडला घाटी में बुधवार की देर शाम एक बस के बीच सड़क पर खराब हो जाने से यातायात प्रभावित हो गया। संकीर्ण मार्ग होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।