शामली: शामली में बारिश के बाद गर्मी के तेवर नरम पड़े, उमस से मिली राहत
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शनिवार की सुबह शामली जिले में तेज बारिश हुई, हालांकि दोपहर बाद धूप खिलती नजर आई। बारिश के कारण पिछले करीब 1 हफ्ते से जारी गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़े और लोगों ने भीषण उमस से राहत महसूस की, हालांकि बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से भी दो—चार होना पड़ा। वहीं रेलवे व हाईवे के अंडरपास में पानी का जमावड़ा होने से किसान परेशान हैं।