बरेली: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, डीएम अविनाश सिंह ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए, कंबल वितरण
बरेली तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने इसे मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बताते हुए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति, सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की पेंडेंसी जल्द निपटाने को कहा। चकरोड व पैमाइश से जुड़ी शिकायतें आईं। समाधान दिवस के बाद गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए