सिद्धमुख: सिद्धमुख-सिवानी मार्ग पर ट्रक पलटा, धानोठी छोटी के पास 5 घंटे से यातायात ठप, चालक बाल-बाल बचा
Sidhmukh, Churu | Jun 28, 2026 सिद्धमुख-सिवानी सड़क मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। धानोठी छोटी गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह ट्रक सिद्धमुख की तरफ से सिवानी जा रहा था। धानोठी छोटी के पास पलट गया।