कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहा चलते व्यक्ति से दबंगों ने की मारपीट, व्यक्ति ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 6, 2024 घर से बाजार की ओर जा रहे दबंग किस्म के लोगों ने व्यक्ति के साथ गाली गलोच कर डाली। जब व्यक्ति ने गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा उक्त दबंगो से व्यक्ति को बचाया गया। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा शनिवार करीब 9:00 बजे संबंधित थाने में जाकर दबंग लोगों के खिलाफ शिकायत की है।