चंदिया: पहली बारिश में बह गई सड़क की हकीकत! देवरा पहुंच मार्ग कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
ग्राम देवरा का मुख्य पहुंच मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पहली ही बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल गई है। सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चंदिया आने-जाने के लिए उन्हें घुटनों तक कीचड़ में पैदल चलकर हाईवे तक पहुंचना पड़ता है।