मानपुर: बांधवगढ़ के गुरूवाही हेलीपैड पहुंचा फ्लाईओला का हेलीकॉप्टर, बिरसिंहपुर पाली में करेगा पुष्पवर्षा
Manpur, Umaria | Mar 27, 2026 विकासखंड मानपुर अंतर्गत बांधवगढ़ के गुरुवाही स्थित हेलीपैड मे फ्लाई ओला कंपनी द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर पहुंचा जहां तय कार्यक्रम के अनुसार काफी मात्रा मे फूल लेकर यह हेलीकॉप्टर रवाना हो गया।यह हेलीकॉप्टर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली जाएगा जहां आयोजित भव्य और ऐतिहासिक जवारा जुलूस के दौरान यह हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेगा।