सिवनी: बींझावाड़ा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता समेत दो बेटियां घायल
Seoni, Seoni | Aug 2, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के बींझावाड़ा के पास शनिवार रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलट गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। दोनों बेटियों का सिवनी के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को नागपुर रेफर किया गया है।