बदायूं: सूप बेचकर जा रहे बाइक सवार को ज्वालापुर और खंदर गांव के बीच चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 4, 2026 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के हसुआ नगला गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मनोज पुत्र ओमपाल सूप बेचने का काम करते थे। वह सूप बेचकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। कि थाना सहसवान क्षेत्र के ज्वालापुर और खंदर गांव के बीच चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। मनोज को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह 4:00 बजे मनोज की मौत हो गई।