पन्ना: स्कूल की रसोई में 'यमराज': मासूमों के निवाले पर मंडराया काल, 8 फीट के 'घोड़ा पछाड़' सांप ने थामीं सांसें!
Panna, Panna | Jul 6, 2026 बारिश की दस्तक के साथ ही जहरीले जीवों का आतंक शुरू हो गया है। यहाँ एक सरकारी कन्या स्कूल की रसोई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चूल्हे के पास करीब 8 फीट लंबा बेहद फुर्तीला 'घोड़ा पछाड़' सांप रेंगता मिला। वन्यजीव विशेषज्ञ रूपेश जैन ने भारी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।