अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में मेजा के गायत्री चेतना केंद्र द्वारा आज सोमवार दोपहर12:00 के आसपास 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।अखंड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित यह महायज्ञ 19 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगा। यज्ञ के पहले दिन सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश यात्रा निकाली।