बरेली: भैया दूज पर दरोगा की दबंगई, बाइकों को मारी लात, दी जेल भेजने की धमकी, वीडियो वायरल, एसएसपी बरेली ने किया सस्पेंड
बरेली में भैया दूज के पावन पर्व पर देवचरा बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ दरोगा की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मिठाई खरीद रहे आम नागरिकों की बाइकों को लात मारकर गिराने वाले दरोगा नरेंद्र राघव को एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।