हुज़ूर: पीपुल्स ग्रुप की 280 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, भोपाल में ईडी की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Dec 13, 2024 भोपाल में पीपुल्स ग्रुप की 280 करोड़ की प्रॉपर्टी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुर्क कर ली है। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। ग्रुप को विदेशी निवेशकों से 494 करोड़ का निवेश मिला था। ग्रुप के सदस्यों ने ये राशिनिकालकर खुद पर खर्च की।