बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में तीसरे शव का अंतिम संस्कार, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार तीन की हुई मौत
अछल्दा। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। जांच में सामने आया है कि विपरीत दिशा में ट्रैक्टर को ले जाने के कारण यह हादसा हुआ। दामाद की गमी में जा रहे परिवार को छोटी सी लापरवाही की कीमत तीन जानें देकर चुकानी पड़ी। वहीं 12 लोग घायल हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन सुषमा देवी का शव गांव चंद्रपुरा लेकर गए