जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंझवे चेक पोस्ट के पास रविवार की सुबह 10:30 बजे कुत्ता को बचाने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है।