धनवार: कोडाडीह गांव का 20 सूत्री अध्यक्ष ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत
धनवार प्रखंड अंतर्गत कोडाडीह गांव का दौरा कर 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव झामुमो गिरिडीह शफीक अंसारी ने ग्रामीणों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मो. मोइनुद्दीन, मो. ऐनुल हक, मो. मुमताज, मो. रब्बानी सहित कई झामुमो कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा गांव की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।