पीरटांड: खमहरबाद में सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
खुखरा थाना क्षेत्र के खमहरबाद मे सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य को लेकर शुक्रवार को 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें मुख्य रूप से धनबाद सांसद ढुल्लु महतो शामिल हुए। मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,श्याम प्रसाद,अजय सिंह,मुन्ना उपाध्याय आदि लोग भी उपस्थित रहे। कलश यात्रा गाजे बाजे एवं जयकारों के साथ निकाली गई।