धार: हादसे के बाद भी कलेक्ट्रेट में जर्जर टीन शेड की चद्दरें लटक रहीं, लोहे का गेट गिरने से हुई थी मौत
धार में कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को लोहे का गेट गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है, लेकिन इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। जिस मुख्य गेट से हादसा हुआ था, उसका एक हिस्सा तो हटा दिया गया, लेकिन पास ही स्थित जर्जर टीन शेड अब भी खतरे की स्थिति में खड़ा है।