पुरनहिया: अशोगी बॉर्डर से पुलिस ने 25 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ 3 कारोबारियों को किया गिरफ्तार
पुरनहिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अशोगी बॉर्डर से 300 ml की 25 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ 3 विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विक्रेताओं की पहचान बैरिया गांव के छोटू कुमार, रामविकास पासवान और राजेश राम के रूप में की गई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।