पुरनहिया: बखार चंडीहा रोड से पुलिस ने 28 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
पुरनहिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान बखार चंडीहा रोड से एक बोरा से 300 ml का 28 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया है। पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी ने बताया कि पुलिस को सामने आते देख कर शराब तस्कर बोरा छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ पकड़ लिया गया।