खैरीघाट क्षेत्र के चाइनपुरवा गांव निवासी दयाराम निषाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर सूचना दी कि सुबह लगभग 9 बजे उनकी पत्नी जगराना उर्फ कुन्ती (उम्र करीब 60 वर्ष) ने पारिवारिक विवाद के कारण कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना उ0नि0 चन्द्रशेखर चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।।