धौलपुर: ट्रैक्टर ने एक्टिव को मारी टक्कर, भाई-बहन हुए घायल
शुक्रवार गुलाब बाग चौराहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाई ने बताया कि वे दोनों सामान लेकर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गुलाब बाग चौराहा पर सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर म