पुवायां: पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों को फर्जी अंक तालिका देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
दरअसल थाना पुवाया पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों को फर्जी अंक तालिका देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नोएडा के रहने वाले श्याम शेरवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।