गुमला: गुमला में मध्याह्न भोजन का निरीक्षण, मंडल कारा से खाद्य सामग्री के नमूने लैब भेजे गए
Gumla, Gumla | Aug 30, 2025 उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा राजेंद्र अभ्यास स्कूल करमटोली तथा मंडल कारा गुमला में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा से चीनी, मसूर दाल, अरहर दाल, आटा, गुड़, तेल एवं मूंग दाल के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। गड़बड़ी पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।