बीना: गणेश वॉर्ड में बिजली का लोड बढ़ने से कई घरों के बिजली उपकरण हुए खराब, लोगों ने विद्युत विभाग से की मामले की शिकायत
Bina, Sagar | Feb 26, 2024 गणेश वॉर्ड में रविवार को अचानक बिजली का लोड बढ़ने से बिजली के कई उपकरण खराब हो गए। नाराज लोगों ने मामले की शिकायत बिजली विभाग से की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अचानक घरों में शॉर्ट-सर्किट होने लगा और कई घरों में वायरिंग शॉर्ट होने के बाद लाइट बंद हो गई। वहीं, कुछ घरों में फ्रिज, टीवी, मोबाइल चार्जर व अन्य उपकरण खराब हो गए।