बीना: नगर में मुस्लिम समुदाय ने मनाया शब-ए-बारात का त्यौहार, नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान पहुंचे लोगों ने की दुआएं
Bina, Sagar | Feb 26, 2024 मुस्लिम समुदाय के द्वारा नगर में रविवार को शब ए बारात का त्यौहार मनाया गया,जिसके चलते मस्जिदों को सजाया गया और रात में नगर की सभी मस्जिदों एवं घरों में इबादत का दौर जारी रहा। मुस्लिम धर्म के अनुसार शब ए बरात गुनाहों से तौबा करने की रात होती है और मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर इबादत कर गुनाहों से तौबा करते हैं और इबादत के बाद आज उन्होंने शहरी कर रोजा रखा।