गोपालगंज: महेशपुर मोड़ पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ पर गुरुवार की देर रात में अज्ञात बदमाशों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर उससे एक लाख रुपये लूट लिए। बताया जाता है कि चालक वाहन लेकर जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे रोककर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देव