गिरिडीह: अधिकार रैली को लेकर भाकपा माले की ओर से गादी श्रीरामपुर के पुरनी पेटरिया गांव में की गई रैली
अधिकार रैली को लेकर रविवार को 12 बजे भाकपा माले की ओर से गादी श्रीरामपुर के पुरनी पेटरिया गांव में रैली की गई। बालमुकुंद स्पोंज आयरन द्वारा हटाए गए मजदूरों को पुनः काम में वापसी के लिए 16 जून को उपायुक्त कार्यालय गिरिडीह में अधिकार रैली की जाएगी। इसी को लेकर भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा के तमाम कार्यकर्त्ता और जनता पहुँच रहे हैं।