गुण्डरदेही: बेलौदी हादसे का सीसीटीवी फ़ुटेज आया सामने, बाइक चालक की गलती से गई मिथलेश साहू की जान, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में हुए हादसे का CCTV फुटेज अब सोशलमीडिया में ख़ूब वायरल हो रहा है बता दें कि इस घटना में एक 16 वर्षीय नाबालिग मिथलेश साहू की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हो रहा है CCTV फ़ुटेज में साफ़ नज़र आ रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में मिथलेश साहू की जान गई है। मौजूद लोगो ने यह भी बताया की यह लड़का बाइक को काफ़ी लापरवाही पूर्वक चलते हुए आ रहा था। जिसके करण यह हादसा हुआ है। इसमें ट्रक वाले की कोई गलती नहीं है