चंदवारा: चंदवारा में वन भूमि अतिक्रमण का मामला गहराया, 5 एकड़ पर कब्जे का आरोप
चंदवारा अंचल के ढाब मौजा स्थित गझंडी वन क्षेत्र में सुरक्षित वन भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को 2 बजे कहना है कि करीब 5 एकड़ वन भूमि पर चारदीवारी और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जबकि वन विभाग द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में करीब 2 एकड़ भूमि का ही उल्लेख किया गया है।