बागपत: दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर प्रतिबंधित मार्ग में बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने ₹20,000 का किया चालान
मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के बावजूद एक व्यक्ति तेज गति से बाइक चलाता हुआ मिला। यातायात नियमों की अनदेखी और प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन चलाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने ₹20 हजारा का चालान किया।