कामडारा: कोंडेकेरा गांव के पास सड़क दुर्घटना, बाइक चालक जख्मी, बस क्षतिग्रस्त, कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची
कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोंडेकेरा के पास मुख्य पथ पर सोमवार को एक यात्री बस के चपेट मे आने से एक बाइक चालक व्यक्ति राजेश साहु उम्र 50 वर्ष, गांव कोंडेकेरा निवासी घायल हुआ।जबकि बाइक चालक को बचाने के चक्कर मे यात्री बस टक्कर मारते हुये मुख्य पथ के किनारे एक झाड़ी मे जा घुसा और क्षतिग्रस्त हो गई।खबर लगते ही पुलिस पहुंची घटनास्थल पर।