शाहबाद: पाइपलाइन तोड़ने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शीतला माता मंदिर के पास किया जाम
Shahbad, Baran | May 19, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना में शीतला माता मंदिर के पास जल पाइपलाइन तोड़े जाने को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर पत्थरों से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी योगेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की।