गुण्डरदेही: माता चण्डी मंदिर परिसर में हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर महा प्रसाद का वितरण, नगरवासियों की उमड़ी भीड़
आज हनुमान जन्म उत्सव का दिन उन कड़ोरो हिंदू धर्म समज लोगो के लिए बेहद ख़ास है। आज ही की दिन हिंदू धर्म समाज के आराध्य भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी का अवतरण दिवस है। भगवान हनुमान जी के अवतरण दिवस को पूरे देश में हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है, आज भी अनेको स्थानों में भगवान हनुमान जी का जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष पर नगर के माता चण्डी मंदिर परिसर में हनुमान जन्म उत्सव के उपल्क्ष में हवन पूजन कर मंदिर प्रगण में महा प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया।