बागपत: बागपत स्थित शुगर मिल के हाइवे पर प्राइवेट स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक गंभीर घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 17, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ बजे बागपत में शुगर मिल स्थित हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।