गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पहाड़ीपुर गांव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है