दानपुर थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए 11 महीनों से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बलात्कारी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।घटना 31 जनवरी 2025 की है, जब 14 वर्षीय नाबालिग को आरोपी शंकर बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया।